गाज़ियाबाद: मोदीनगर में सरकारी भूमि पर मदरसा बनाए जाने के विरोध में सनातन हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहसील पर किया प्रदर्शन
मोदीनगर में तालाब की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मदरसे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सनातन हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे मोदीनगर तहसील पर जोरदार प्रदर्शन किया। मेरठ मंडल के अध्यक्ष राज वर्मा के नेतृत्व में संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।