गाज़ियाबाद: लिंकरोड़ थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुआ चोरी का एक ई-रिक्शा
थाना लिंकरोड पुलिस टीम ने ई रिक्शा चोरी करने वाले प्रदीप नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर बीएल कम्पनी के सामने बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 1 ई-रिक्शा व बैटरी को बेचकर प्राप्त 4 हजार रूपये बरामद किए गए हैं।