गाज़ियाबाद: लोनी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त छुरी भी बरामद
थाना लोनी पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे जावेद उर्फ गोविंदा नाम के शातिर अभियुक्त को शुक्रवार शाम करीब 4 बजे चौकी क्षेत्र चिरौडी से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरी बरामद हुई है।