गाज़ियाबाद: स्वर्ण जयंती पार्क में वैलेंटाइन-डे पर युवाओं को धमकाने वाले हिंदू संगठन के लोगों पर इंदिरापुरम पुलिस ने FIR दर्ज की
गाजियाबाद के स्वर्ण जयंती पार्क में वैलेंटाइन डे पर युवाओं को धमकाने का मामले में हिंदू संगठन से जुड़े विपिन गुर्जर और उनके साथियों के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर पार्क में पहुंचे थे और वहां बैठे युवाओं को धमकी दे रहे थे।