इटारसी: इटारसी के भाजपा कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा अभियान पर बैठक आयोजित हुई
इटारसी भाजपा कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों के बीच चर्चा हुई। इस दौरान इटारसी नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे, इटारसी मंडल प्रभारी रीता ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।