सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुर नौगवां में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, घायल व्यक्ति की जांच में जुटी पुलिस
सोरांव थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में अजीत कुमार और उनके देवर शनि कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहम्मदपुर नौगवां डोमनीमऊ में गुरुवार की रात 11:30 बजे हुई। शिकायतकर्ता राजश्री के अनुसार कुछ लोगों ने उनके पति अजीत कुमार और देवर शनि कुमार को पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज व मार पीट की।