सवायजपुर: बरुआरा गांव में रास्ते में पिकअप डाला खड़ा करने को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
पचदेवरा थाना क्षेत्र के बरुआरा गांव में रास्ते में पिकअप डाला खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।