सवायजपुर: पाली क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से अज्ञात बदमाशों ने किया लूट का प्रयास
पाली थाना क्षेत्र में दरियापुर तिराहे के पास एक सर्राफा कारोबारी से अज्ञात बदमाशों ने लूट का प्रयास किया, कारोबारी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। हालांकि बदमाश सर्राफा कारोबारी से कुछ भी लूट नहीं सके। सर्राफा कारोबारी को बदमाशों ने काफी मारा पीटा, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।