सवायजपुर: उच्च प्राथमिक विद्यालय गजियापुर में हुआ शिक्षा चौपाल का आयोजन, खंड शिक्षा अधिकारी रहे मौजूद
उच्च प्राथमिक विद्यालय गजियापुर में शनिवार को निपुण भारत मिशन के सफल क्रियान्वयन हेतु जन भागीदारी एवं अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।