सवायजपुर: महिला से मारपीट के मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ पाली थाने में मुकदमा दर्ज, थरिया गांव का मामला
पाली थाना क्षेत्र के थरिया गांव में एक महिला से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला को मारपीट में चोटें आईं, जिनका पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। महिला ने बताया कि उसके पति की गैर मौजूदगी में आरोपी दरवाजे पर आकर गाली गलौज कर रहे थे, मना करने पर उन्होंने मारा पीटा।