सवायजपुर: पाली के पंत इंटरमीडिएट कॉलेज में बीईओ ने मतदान को लेकर अध्यापकों और छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
पाली कस्बे के पंत इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी भरखनी सुनील कुमार सिंह ने अध्यापकों व छात्र-छात्राओं को मतदान को लेकर जागरूक किया और मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को अपने अभिभावकों और आसपास के उन लोगों को जागरूक करने को कहा जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और वोट बना हुआ है।