अमरिया: थाना अमरिया क्षेत्र में 2 बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, रिपोर्ट दर्ज
थाना अमरिया गांव कैचूटाण्डा निवासी जावित्री देवी पत्नी नेतराम ने तहरीर में बताया मेरा पुत्र ओमप्रकाश 29 जनवरी को किसी काम से बाईक से फरदिया जा रहा था तभी गांव माधौपुर में रोड पर विपरीत दिशा से आ रही वाईक के चालक ने अपनी बाईक को बड़ी तेजी और लापरवाही से चलाते हुए मेरे पुत्र के टक्कर मार दी जिससे मेरे पुत्र के गम्भीर चोटे आयी।