Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
hraj99293
Mewat - अवैध कॉलोनीयों पर प्रशासन का चला बुलडोजर, मेवाती डीलरों पर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई... @topfans Ch. Aftab Ahmed Hidayat Khan CMO Haryana Muse Mohammad Ilyas Choudhary Rahish Khan Mla Punhana #mewatireel #mewati #CrimeNews #trendingnow #viralvideos #viralpost
Palwal, Palwal
| Sep 22, 2026
#mewatireel
#mewati
#crimenews
#trendingnow
#viralvideos
#viralpost
MORE NEWS
Mewat- नसरु सरपंच के जेल से बाहर आते ही जबरदस्त जुलुस मेवात पुलिस ने हुड़दंग बाजी के मामले में फिर किया केस दर्ज... Choudhary Rahish Khan Mla Punhana Mohammad Ilyas Hidayat Khan Nayab Saini CMO Haryana @topfans #mewati #CrimeNews #trendingnow #viralpost #viralvideos #mewativideo
Palwal, Palwal | Sep 22, 2026
004 प्रैस नोट-जिला पलवल। दिनांक 22 सितंबर 2026 *एसपी पलवल दीप्ति गर्ग के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, डंपर चालक से लूट की वारदात का चंद घंटों में पर्दाफाश, पांचों आरोपी दबोचे, वारदात में प्रयुक्त वेगनआर कार व लूटी राशि बरामद।* *पलवल जिले में अपराध और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आमजन की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है-दीप्ति गर्ग, आईपीएस, एसपी पलवल।* पलवल: पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने केएमपी रोड पर डंपर चालक से हुई लूट की वारदात को महज कुछ ही घंटों के भीतर सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार तथा लूटी गई राशि बरामद कर ली है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अरशद निवासी गांव रेवासन, जिला नूंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डंपर पर बतौर ड्राइवर तैनात है। दिनांक 20/21 सितंबर 2026 की रात करीब 11:00 से 12:00 बजे के बीच केएमपी रोड पर खेडा खलीलपुर के पास उसका डंपर खराब हो गया था। इसी दौरान सफेद रंग की वेगनआर कार में सवार होकर आए 5 युवकों ने उससे 500 रुपये छीन लिए और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना हथीन में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी: मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए स्टाफ पलवल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 21 सितंबर 2026 को ही पांचों आरोपियों को केएमपी रोड मंडकोला से वारदात में प्रयुक्त सफेद वेगनआर कार (HR 30Y 2875) सहित काबू कर लिया। *गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:* 1.मोहित पुत्र चरण सिंह, निवासी अल्लिका, थाना गदपुरी, जिला पलवल। 2 मुसफ्फर पुत्र वली मोहम्मद, निवासी घासेडा, थाना सदर नूंह, जिला नूंह। 3युसूफ पुत्र हारुण, निवासी घासेडा, थाना सदर नूंह, जिला नूंह। 4 मोहम्मद पुत्र साहबुद्दीन, निवासी घासेडा, थाना सदर नूंह, जिला नूंह। 5 आरिफ पुत्र संगीर, निवासी घासेडा, थाना सदर नूंह, जिला नूंह। बरामदगी व अदालती कार्रवाई: पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही में कार के डैशबोर्ड से छीना गया 500 रुपये का नोट बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहित के खिलाफ इससे पूर्व वर्ष 2025 में थाना कैंप पलवल में जानलेवा हमले सहित संगीत धाराओं के तहत एक अन्य मामला भी दर्ज होना पाया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने कहा कि पलवल जिले में अपराध और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आमजन की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
Palwal, Palwal | Sep 22, 2026
रोमांचक खेल प्रतियोगिता के ये अंश देखने में आनंद आएगा। हर टीम और हर खिलाड़ी मैदान पर केवल और केवल जीत के लिए संघर्ष करता है। लेकिन खेल की खूबसूरती यही है कि हर मुकाबला कुछ न कुछ सिखाकर जाता है। एक टीम जीतती है और दूसरी टीम हारती है, लेकिन हारने वाली टीम भी अनुभव, सीख और अपनी कमियों को पहचानकर मैदान से लौटती है। यही सीख उसे अगले मुकाबले में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती है। वास्तव में जीत और हार से कहीं बढ़कर खेल हमें संघर्ष, अनुशासन और निरंतर सुधार का संदेश देता है। यही है खेल प्रतियोगिता और यही है टूर्नामेंट का उद्देश्य। अपने बच्चों के प्रतिभा को देखेंगे तो अपने दांतों के नीचे उंगली दबा लेंगे। सोचेंगे बच्चों को चोट लगने का डर नहीं रहता है।
Palwal, Palwal | Sep 22, 2026
भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते हुए जाते लोग। @
Palwal, Palwal | Sep 22, 2026
केएमपी पर वाहन चालकों से लूटपाट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार पलवल CIA टीम ने पांच आरोपियों को दबोचा, पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा होने का दावा पलवल। पलवल CIA टीम ने केएमपी एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों के साथ कथित रूप से लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के दौरान केएमपी पर लूटपाट की वारदातों में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक नूंह जिले के रेवासन निवासी अरशद पुत्र कमरुद्दीन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए CIA टीम ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने मेवात क्षेत्र के घासेड़ा गांव निवासी मोहित तथा उसके साथी मोहम्मद पुत्र कमरुद्दीन, यूसुफ पुत्र हारून, आरिफ पुत्र समसू और मुजफ्फर पुत्र मुजफ्फर को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने केएमपी एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को निशाना बनाकर लूटपाट करने की वारदातों को स्वीकार किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और उनके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। #केएमपीएक्सप्रेसवे #केएमपी #पलवल #पलवलपुलिस #CIAटीम #लूटपाट #लूटकांड #आरोपीगिरफ्तार #नूंह #मेवात #अपराध #पुलिसकार्रवाई #हरियाणापुलिस #वाहनचालक #क्राइमन्यूज
Palwal, Palwal | Sep 22, 2026
पलवल के रौनीजा गांव में मामूली विवाद के चलते पड़ौसीयों ने परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में परिवर्तित को दो महिलाओं से कुल पांच लोग घायल हुए हैं जिनमें से जिसमें जीतू नाम के युवक की हालत बहुत क्रिटिकल बताई गई है। जीतू को पलवल के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि उसके सिर और कंधे पर बहुत गंभीर चोटें थी। वही रेनू नाम की गर्भवती महिला को भी हमलावरों के द्वारा पीछे से पीठ पर लात मार कर गिराने का आरोप है। जिसकी कमर में चोट आई है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई।
Palwal, Palwal | Sep 22, 2026
005 प्रैस नोट-जिला पलवल दिनांक 22 सितम्बर 2026 *सीआईए स्टाफ होडल ने गौ-तस्करी के मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी फईम पर भी कसा शिकंजा।* पुलिस अधीक्षक पलवल श्री दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में गौ-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीआईए स्टाफ होडल टीम ने त्वरित कार्रवाई कर इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत से रिमांड हासिल किया था, जिसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में ट्रक में भरकर गोकशी के लिए ले जाए जा रहे 13 जिंदा गोवंश सीआईए स्टाफ होडल ने बरामद किए थे। सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी P SI अमित कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार , दिनांक 20.09.2026 को थाना उटावड अंतर्गत सीआईए स्टाफ होडल टीम ने असरफ निवासी जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) को एक ट्रक केंटर (नंबर यूपी 52T-6154) में गोवंश भरकर उटावड से सिकरावा होते हुए नूंह की तरफ गोकशी के लिए ले जाते हुए काबू किया था। केंटर की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 13 जिंदा गोवंश बरामद हुए थे। इस संबंध में थाना उटावड में मुकदमा, दिनांक 20.09.2026, धारा हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम बीएनएस के तहत दर्ज किया गया तथा आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड दौरान , आरोपी असरफ की निशानदेही पर इस मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी फईम निवासी हातिम सराय मोहल्ला,जिला सम्भल (उत्तर प्रदेश) को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया। आरोपी फईम को गौ-तस्करी के अन्य नेटवर्क व खुलासे के लिए पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही हैं। पलवल पुलिस गोतस्करी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शेगी नहीं और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Palwal, Palwal | Sep 22, 2026
दिनांक 22 सितंबर 2026 *पलवल पुलिस की उद्घोषित अपराधियों (PO) तथा बेल जंपरों की धर-पकड़ हेतु जारी विशेष अभियान अंतर्गत फिर मिली बड़ी कामयाबी: 21 सितंबर को 2 उद्घोषित अपराधी (PO) तथा 14 बेल जंपर दबोचे।* *अदालत से गैर-हाजिर रहने वाले और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई इसी प्रकार सख्त रहेगी, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा: दीप्ति गर्ग, पुलिस अधीक्षक, पलवल।* पलवल: पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशों के तहत जिले में उद्घोषित अपराधियों (PO) और बेल जंपर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलवल पुलिस ने 21 सितंबर 2026 को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीमों ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए 2 उद्घोषित अपराधियों (PO) को गिरफ्तार किया तथा 1 अन्य PO का जेल में बंद होने का सुराग लगाया। इसके साथ ही 14 बेल जंपरों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 अन्य मामलों में प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए हैं। *पकड़े गए उद्घोषित अपराधियों (PO) का विवरण:* 1. राकेश पुत्र दयाचंद, निवासी इस्लामाबाद, थाना कैंप पलवल जो एफआईआर नंबर 98/2022 धारा 354B, 363, 506, 120B आईपीसी व 10 पॉक्सो एक्ट, थाना महिला पलवल में PO करार था जिसे होडल थाना एवं महिला थाना पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। 2. अभिषेक पुत्र प्रकाश, निवासी इस्लामाबाद, थाना कैंप पलवल जो एफआईआर नंबर 98/2022 धारा 354B, 363, 506, 120B आईपीसी व 10 पॉक्सो एक्ट, थाना महिला पलवल में में PO करार था जिसे होडल थाना एवं महिला थाना पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा आरोपी शौकीन निवासी उटावड़ (थाना हथीन) - एफआईआर नंबर 114/2025 धारा 174A आईपीसी, थाना हथीन। जो वर्तमान में साइबर थाना मानेसर (गुरुग्राम) के एक मामले में भोंडसी जेल में बंद पाया गया। जिस संबंध में प्रोडक्शन वारंट प्रक्रिया की जा रही है। *गिरफ्तार किए गए बेल जंपर अपराधियों का विवरण:* 1.रमेश पुत्र मुन्ना लाल, निवासी सोलाका, थाना मुंडकटी - एफआईआर नंबर 21/2016 आबकारी अधिनियम, थाना मुंडकटी। 2.ललित पुत्र बीरेंद्र, निवासी गढ़ी आलमपुर, थाना दनकौर (गौतमबुद्ध नगर, यूपी) - एफआईआर नंबर 286/2014 आबकारी अधिनियम, थाना चांदहट। 3.प्रेम सिंह पुत्र प्रकाश, निवासी मोहबलीपुर, थाना चांदहट - एफआईआर नंबर 158/2012 धारा 379, 188 आईपीसी व 181, 192 एमवी एक्ट, थाना चांदहट। 4.शिव कुमार पुत्र गोपी सिंह, निवासी फलेदा बांगर, थाना रबूपुरा (यूपी) - एफआईआर नंबर 68/2017 आबकारी अधिनियम, थाना चांदहट। 5.लुकमान पुत्र खान मोहम्मद, निवासी जैमत, थाना पुनहाना (नूह) - एफआईआर नंबर 197/2011 धारा 379 आईपीसी, थाना कैंप पलवल। 6.मनोज पुत्र खिचू, निवासी गुलाबाद, थाना हसनपुर - एफआईआर नंबर 525/2015 धारा 120B आईपीसी व आबकारी अधिनियम, थाना कैंप पलवल। 7.बीर सिंह पुत्र मामचंद, निवासी गुलाबाद, थाना हसनपुर - एफआईआर नंबर 525/2015 धारा 120B आईपीसी व आबकारी अधिनियम, थाना कैंप पलवल। 8.राहीश पुत्र हमीदा, निवासी लहरवाड़ी, थाना पुनहाना (नूह) - एफआईआर नंबर 263/2019 धारा 120B, 279, 336 आईपीसी, थाना होडल। 9.समसू पुत्र सुब्बा, निवासी कटपूरी, थाना पिनगवां (नूह) - एफआईआर नंबर 49/2018 आर्म्स एक्ट, थाना होडल। 10.विनोद पुत्र बिशनचंद, निवासी बहरोला, थाना सदर पलवल - एफआईआर नंबर 65/2018 धारा 398A, 406, 506, 354A आईपीसी, थाना सदर पलवल। 11.इंदरजीत पुत्र हरिओम, निवासी गुदराना, थाना मुंडकटी - एफआईआर नंबर 719/2017 धारा 148, 149, 323, 447, 506 आईपीसी, थाना सदर पलवल। 12.करतार सिंह पुत्र हरिओम, निवासी गुदराना, थाना मुंडकटी - एफआईआर नंबर 719/2017 धारा 148, 149, 323, 447, 506 आईपीसी, थाना सदर पलवल। 13.देवेंद्र पुत्र लक्ष्मण, निवासी रायदासका, थाना सदर पलवल - एफआईआर नंबर 38/2017 आबकारी अधिनियम, थाना कैंप पलवल। 14.सुरेंद्र सिंह पुत्र इंदर सिंह, निवासी भंसरावली, थाना तिगांव (फरीदाबाद) - एफआईआर नंबर 598/2016 आबकारी अधिनियम, थाना कैंप पलवल। गिरफ्तार किए गए सभी उपरोक्त बेल जंपर आरोपी लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से फरार चले हुए थे जिन्हें क्राइम यूनिट एवं थाना टीमों ने धर दबोचने में सफलता हासिल की है। जिनके खिलाफ संबंधित थानों में कानूनी कार्यवाही जारी है। *अन्य मामलों में कार्रवाई:* 1.फकरू पुत्र आशू (निवासी नीमका, थाना पुनहाना) - एफआईआर 37/2003 धारा 399, 402 आईपीसी (थाना गदपुरी): जेल में बंद होने के कारण अदालत से 25.09.2026 के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी कराया गया है। 2.दिनेश पुत्र अमर सिंह (निवासी पनेहरा खुर्द, फरीदाबाद) - एफआईआर 866/2015 धारा 356 आईपीसी (थाना कैंप): फरीदाबाद जेल में बंद होने के कारण 25.09.2026 का प्रोडक्शन वारंट जारी कराया गया है। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पलवल जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यह विशेष अभियान निरंतर व सख्ती से जारी रहेगा।
Palwal, Palwal | Sep 22, 2026