005
प्रैस नोट-जिला पलवल
दिनांक 22 सितम्बर 2026
*सीआईए स्टाफ होडल ने गौ-तस्करी के मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी फईम पर भी कसा शिकंजा।*
पुलिस अधीक्षक पलवल श्री दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में गौ-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीआईए स्टाफ होडल टीम ने त्वरित कार्रवाई कर इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत से रिमांड हासिल किया था, जिसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में ट्रक में भरकर गोकशी के लिए ले जाए जा रहे 13 जिंदा गोवंश सीआईए स्टाफ होडल ने बरामद किए थे।
सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी P SI अमित कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार , दिनांक 20.09.2026 को थाना उटावड अंतर्गत सीआईए स्टाफ होडल टीम ने असरफ निवासी जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) को एक ट्रक केंटर (नंबर यूपी 52T-6154) में गोवंश भरकर उटावड से सिकरावा होते हुए नूंह की तरफ गोकशी के लिए ले जाते हुए काबू किया था। केंटर की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 13 जिंदा गोवंश बरामद हुए थे।
इस संबंध में थाना उटावड में मुकदमा, दिनांक 20.09.2026, धारा हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम बीएनएस के तहत दर्ज किया गया तथा आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
पुलिस रिमांड दौरान , आरोपी असरफ की निशानदेही पर इस मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी फईम निवासी हातिम सराय मोहल्ला,जिला सम्भल (उत्तर प्रदेश) को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया। आरोपी फईम को गौ-तस्करी के अन्य नेटवर्क व खुलासे के लिए पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही हैं।
पलवल पुलिस गोतस्करी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शेगी नहीं और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Palwal, Palwal | Sep 22, 2026