दिनांक 22 सितंबर 2026
*पलवल पुलिस की उद्घोषित अपराधियों (PO) तथा बेल जंपरों की धर-पकड़ हेतु जारी विशेष अभियान अंतर्गत फिर मिली बड़ी कामयाबी: 21 सितंबर को 2 उद्घोषित अपराधी (PO) तथा 14 बेल जंपर दबोचे।*
*अदालत से गैर-हाजिर रहने वाले और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई इसी प्रकार सख्त रहेगी, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा: दीप्ति गर्ग, पुलिस अधीक्षक, पलवल।*
पलवल: पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशों के तहत जिले में उद्घोषित अपराधियों (PO) और बेल जंपर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलवल पुलिस ने 21 सितंबर 2026 को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीमों ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए 2 उद्घोषित अपराधियों (PO) को गिरफ्तार किया तथा 1 अन्य PO का जेल में बंद होने का सुराग लगाया। इसके साथ ही 14 बेल जंपरों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 अन्य मामलों में प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए हैं।
*पकड़े गए उद्घोषित अपराधियों (PO) का विवरण:*
1. राकेश पुत्र दयाचंद, निवासी इस्लामाबाद, थाना कैंप पलवल जो एफआईआर नंबर 98/2022 धारा 354B, 363, 506, 120B आईपीसी व 10 पॉक्सो एक्ट, थाना महिला पलवल में PO करार था जिसे होडल थाना एवं महिला थाना पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया।
2. अभिषेक पुत्र प्रकाश, निवासी इस्लामाबाद, थाना कैंप पलवल जो एफआईआर नंबर 98/2022 धारा 354B, 363, 506, 120B आईपीसी व 10 पॉक्सो एक्ट, थाना महिला पलवल में में PO करार था जिसे होडल थाना एवं महिला थाना पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा आरोपी शौकीन निवासी उटावड़ (थाना हथीन) - एफआईआर नंबर 114/2025 धारा 174A आईपीसी, थाना हथीन। जो वर्तमान में साइबर थाना मानेसर (गुरुग्राम) के एक मामले में भोंडसी जेल में बंद पाया गया। जिस संबंध में प्रोडक्शन वारंट प्रक्रिया की जा रही है।
*गिरफ्तार किए गए बेल जंपर अपराधियों का विवरण:*
1.रमेश पुत्र मुन्ना लाल, निवासी सोलाका, थाना मुंडकटी - एफआईआर नंबर 21/2016 आबकारी अधिनियम, थाना मुंडकटी।
2.ललित पुत्र बीरेंद्र, निवासी गढ़ी आलमपुर, थाना दनकौर (गौतमबुद्ध नगर, यूपी) - एफआईआर नंबर 286/2014 आबकारी अधिनियम, थाना चांदहट।
3.प्रेम सिंह पुत्र प्रकाश, निवासी मोहबलीपुर, थाना चांदहट - एफआईआर नंबर 158/2012 धारा 379, 188 आईपीसी व 181, 192 एमवी एक्ट, थाना चांदहट।
4.शिव कुमार पुत्र गोपी सिंह, निवासी फलेदा बांगर, थाना रबूपुरा (यूपी) - एफआईआर नंबर 68/2017 आबकारी अधिनियम, थाना चांदहट।
5.लुकमान पुत्र खान मोहम्मद, निवासी जैमत, थाना पुनहाना (नूह) - एफआईआर नंबर 197/2011 धारा 379 आईपीसी, थाना कैंप पलवल।
6.मनोज पुत्र खिचू, निवासी गुलाबाद, थाना हसनपुर - एफआईआर नंबर 525/2015 धारा 120B आईपीसी व आबकारी अधिनियम, थाना कैंप पलवल।
7.बीर सिंह पुत्र मामचंद, निवासी गुलाबाद, थाना हसनपुर - एफआईआर नंबर 525/2015 धारा 120B आईपीसी व आबकारी अधिनियम, थाना कैंप पलवल।
8.राहीश पुत्र हमीदा, निवासी लहरवाड़ी, थाना पुनहाना (नूह) - एफआईआर नंबर 263/2019 धारा 120B, 279, 336 आईपीसी, थाना होडल।
9.समसू पुत्र सुब्बा, निवासी कटपूरी, थाना पिनगवां (नूह) - एफआईआर नंबर 49/2018 आर्म्स एक्ट, थाना होडल।
10.विनोद पुत्र बिशनचंद, निवासी बहरोला, थाना सदर पलवल - एफआईआर नंबर 65/2018 धारा 398A, 406, 506, 354A आईपीसी, थाना सदर पलवल।
11.इंदरजीत पुत्र हरिओम, निवासी गुदराना, थाना मुंडकटी - एफआईआर नंबर 719/2017 धारा 148, 149, 323, 447, 506 आईपीसी, थाना सदर पलवल।
12.करतार सिंह पुत्र हरिओम, निवासी गुदराना, थाना मुंडकटी - एफआईआर नंबर 719/2017 धारा 148, 149, 323, 447, 506 आईपीसी, थाना सदर पलवल।
13.देवेंद्र पुत्र लक्ष्मण, निवासी रायदासका, थाना सदर पलवल - एफआईआर नंबर 38/2017 आबकारी अधिनियम, थाना कैंप पलवल।
14.सुरेंद्र सिंह पुत्र इंदर सिंह, निवासी भंसरावली, थाना तिगांव (फरीदाबाद) - एफआईआर नंबर 598/2016 आबकारी अधिनियम, थाना कैंप पलवल।
गिरफ्तार किए गए सभी उपरोक्त बेल जंपर आरोपी लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से फरार चले हुए थे जिन्हें क्राइम यूनिट एवं थाना टीमों ने धर दबोचने में सफलता हासिल की है। जिनके खिलाफ संबंधित थानों में कानूनी कार्यवाही जारी है।
*अन्य मामलों में कार्रवाई:*
1.फकरू पुत्र आशू (निवासी नीमका, थाना पुनहाना) - एफआईआर 37/2003 धारा 399, 402 आईपीसी (थाना गदपुरी): जेल में बंद होने के कारण अदालत से 25.09.2026 के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी कराया गया है।
2.दिनेश पुत्र अमर सिंह (निवासी पनेहरा खुर्द, फरीदाबाद) - एफआईआर 866/2015 धारा 356 आईपीसी (थाना कैंप): फरीदाबाद जेल में बंद होने के कारण 25.09.2026 का प्रोडक्शन वारंट जारी कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पलवल जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यह विशेष अभियान निरंतर व सख्ती से जारी रहेगा।
Palwal, Palwal | Sep 22, 2026