004
प्रैस नोट-जिला पलवल।
दिनांक 22 सितंबर 2026
*एसपी पलवल दीप्ति गर्ग के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, डंपर चालक से लूट की वारदात का चंद घंटों में पर्दाफाश, पांचों आरोपी दबोचे, वारदात में प्रयुक्त वेगनआर कार व लूटी राशि बरामद।*
*पलवल जिले में अपराध और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आमजन की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है-दीप्ति गर्ग, आईपीएस, एसपी पलवल।*
पलवल: पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने केएमपी रोड पर डंपर चालक से हुई लूट की वारदात को महज कुछ ही घंटों के भीतर सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार तथा लूटी गई राशि बरामद कर ली है।
मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अरशद निवासी गांव रेवासन, जिला नूंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डंपर पर बतौर ड्राइवर तैनात है। दिनांक 20/21 सितंबर 2026 की रात करीब 11:00 से 12:00 बजे के बीच केएमपी रोड पर खेडा खलीलपुर के पास उसका डंपर खराब हो गया था। इसी दौरान सफेद रंग की वेगनआर कार में सवार होकर आए 5 युवकों ने उससे 500 रुपये छीन लिए और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना हथीन में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी: मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए स्टाफ पलवल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 21 सितंबर 2026 को ही पांचों आरोपियों को केएमपी रोड मंडकोला से वारदात में प्रयुक्त सफेद वेगनआर कार (HR 30Y 2875) सहित काबू कर लिया।
*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:*
1.मोहित पुत्र चरण सिंह, निवासी अल्लिका, थाना गदपुरी, जिला पलवल।
2 मुसफ्फर पुत्र वली मोहम्मद, निवासी घासेडा, थाना सदर नूंह, जिला नूंह।
3युसूफ पुत्र हारुण, निवासी घासेडा, थाना सदर नूंह, जिला नूंह।
4 मोहम्मद पुत्र साहबुद्दीन, निवासी घासेडा, थाना सदर नूंह, जिला नूंह।
5 आरिफ पुत्र संगीर, निवासी घासेडा, थाना सदर नूंह, जिला नूंह।
बरामदगी व अदालती कार्रवाई: पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही में कार के डैशबोर्ड से छीना गया 500 रुपये का नोट बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहित के खिलाफ इससे पूर्व वर्ष 2025 में थाना कैंप पलवल में जानलेवा हमले सहित संगीत धाराओं के तहत एक अन्य मामला भी दर्ज होना पाया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने कहा कि पलवल जिले में अपराध और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आमजन की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
Palwal, Palwal | Sep 22, 2026