कठूमर: खेड़ली कस्बे के सरकारी अस्पताल के पास चल रही पैथोलॉजी लैबों पर शिकंजा कसने के लिए सीएमएचओ ने टीम की गठित
Kathumar, Alwar | May 26, 2025 खेड़ली कस्बे के सरकारी अस्पताल के पास चल रहीं पैथोलॉजी लैबो पर शिकंजा कसने के लिए जिला कलेक्टर के आदेश पर जिला चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में एक टीम का गठन कर आकस्मिक निरीक्षण किया गया।जिसमे कस्बे मे संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर पर रजिस्ट्रेशन एवं अन्य जरूरी आवश्यकताओ की जांच की गई।वहीं,कार्यवाही के डर से कई लैब संचालक अपनी दुकान बंद कर इधर-उधर हो गये।