पीएचईडी कार्यालय में महिला जेईएन से सहकर्मी जेईएन पर छेड़छाड़ का आरोप
पीएचईडी कार्यालय में महिला जेईएन ने सहकर्मी जेईएन पर अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया और पुलिस को कार्रवाई के लिए सूचना दी। सूचना पर जलदाय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी सहकर्मी जेईएन को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।..................................
Kathumar, Alwar | Aug 21, 2026