बाह: गांव अभयपुरा के पास ऑटो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो युवक घायल
थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के अंतर्गत गांव अभयपुरा के पास एक ऑटो ने बाइक सवार दो युवकों में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, आनन फानन में घायल अवस्था में दोनों को सीएचसी बाह में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया है।