बाह: गांव करकोली में विद्युत पोल से गिरा विद्युत लाइनमैन, हुई मौत
थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव करकोली में एक विद्युत कर्मी लाइन फॉल्ट को ठीक करने विद्युत पोल पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, आनन फानन में घायल विद्युत कर्मी को अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया, अचानक हुई विद्युत कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।