गोरखपुर: 18 घंटे बाद भाजपा नेता का हुआ दाह संस्कार, डीएम के कहने पर माने परिजन, डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग
बीते दिन तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में हर्निया के ऑपरेशन के बाद बीजेपी बूथ अध्यक्ष राकेश यादव की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल प्रशासन द्वारा उन्हें लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया था।लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।जिसको बाद परिजन मृतक का शव लेकर हॉस्पिटल पहुचे।और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए,अस्पताल गेट के पास शव रखकर घण्टो हंगामा किया।