#गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज........?
#तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड #तालाब में डूबे करीब 35 वर्षीय #युवक का शव शनिवार को #SDRF टीम ने बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 1:30 बजे तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थीसूचना मिलते ही तिवारीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाया गया। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद शाम 4:30 बजे तालाब से युवक का शव बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान भरत उर्फ रुदल पुत्र स्व.विश्वनाथ भारतीय,निवासी रमदत्तपुर,थाना तिवारीपुर के रूप में हुई है। वह अविवाहित था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए BRD मेडिकल कॉलेज की मर्चरी में भेज दिया है। पंचायतनामा समेत अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति व्यवस्था कायम है
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 19, 2026