#तिवारीपुर थाना क्षेत्र की आवास #विकास कॉलोनी में पिछले कुछ #दिनों से दिखाई दे रहे‘बिज्जू’ #(Civet Cat) को लेकर मचे भय #के बीच रविवार सुबह वन विभाग #की टीम ने मौके पर पहुंचकर #कार्रवाई की। टीम आवास #विकास कॉलोनी स्थित डॉक्टर #तहसील लारी के घर पहुंची,जहां #वन विभाग के प्रशिक्षित कर्मचारियों ने गहन जांच-पड़ताल और सर्च अभियान चलाया,अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने तीन बिज्जुओं का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया,जबकि दो बिज्जू एक बंद मकान में चले गए। मकान बंद होने के कारण उनका रेस्क्यू नहीं किया जा सका।बताया गया कि बीती रात स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना गोरखपुर वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी विनीत कुमार सिंह को दी थी। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह वन विभाग की टीम को आवास विकास कॉलोनी भेजा।वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने समय रहते कार्रवाई करने और प्रशिक्षित कर्मचारियों की टीम भेजने के लिए वन विभाग के अधिकारियों का आभार जताया और उनकी तत्परता की सराहना की।वन विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि ऐसे वन्यजीव दिखाई देने पर खुद उन्हें पकड़ने या उनके करीब जाने का प्रयास न करें,बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें