माण्डल: ट्रक चालक को अचानक हार्ट अटैक आया, मौके पर हुई मौत
मांडल। जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर नानकपुरा गुरुद्वारे के सामने रविवार को एक ट्रक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह पुत्र भजन सिंह, उम्र 55 वर्ष, निवासी फिलोर बुंडाला, जालंधर (पंजाब) पुणे से लुधियाना की ओर ट्रक लेकर जा रहे थे।