पोहरी: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जागरूकता वाहन को एसडीएम पोहरी जेपी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पीएम फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम 2026 में अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने और प्राकृतिक आपदाओं से फसलों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एसडीएम पोहरी जे.पी.गुप्ता ने गुरूवार दोपहर 12 बजे एसडीएम कार्यालय परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन विकासखंड पोहरी की गाँव मे पहुँचेगा।