लखीसराय: पब्लिक हाई स्कूल सूरजगढ़ा के खेल मैदान में जिला वुशु चयन ट्रायल का आयोजन
रविवार को सूरजगढ़ा पब्लिक हाई स्कूल खेल मैदान वुशु खेल का जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल एवं वुशु जिला सचिव धीरज कुमार ने किया. अपराह्न 3 बजे प्रेस ब्रीफ में की गई जानकारी के मुताबिक बालक एवं बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी की जा रही है.