बाह: पिनाहट में सड़क हादसे में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, किया गया आगरा रेफर
रविवार रात 8 बजे पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के सबोरा पुलिया के पास सड़क हादसे में पिनाहट थाने में तैनात कांस्टेबल सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। वे किसी कार्य से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सौरभ सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। उन्हें पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले ज