बाह: पिनाहट में फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस, मामले को बताया गया फर्जी
थाना पिनाहट के गांव मनोना में प्रधान राधा देवी के पुत्र आकाश कुशवाह ने आरोप लगाया कि रविवार शाम 5 बजे गांव के दो युवकों ने उस पर देशी तमंचा से फायरिंग की, लेकिन तमंचा मिस होने से वह बाल-बाल बच गया। आकाश का कहना है कि पहले भी उस पर दो बार जानलेवा हमला हो चुका है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पिनाहट प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताय