बाह: बटेश्वर में उफान पर यमुना, बढ़ता जलस्तर लोगों की चिंता बढ़ा रहा है
बटेश्वर क्षेत्र में रविवार शाम 4 बजे तक यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसे गांव कलींजर, स्याइच, भौंर, बटेश्वर, भरतार, कल्यानपुर, बुढेरा सहित कई अन्य गांव के लोगों को डर सताने लगा है। जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि से किसानों और नदी किनारे रहने वाले लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं। खेतों में खड़ी फसल और घरों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित