बाह: डेरक गांव के पास बाइक गाय से टकराई, किशोर की मौत, एक अन्य गंभीर घायल
थाना बाह क्षेत्र के डेरक गांव के पास रविवार रात साढे 9 बजे हुए सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर उजेफ की मौत हो गई, जबकि उसका साथी लाल खां (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, अभयपुरा निवासी लाल खां व सुनरट्टी निवासी उजेफ दावत खाकर बाइक से बाह लौट रहे थे। डेरक गांव के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से बचने का प्रयास करते हुए उनकी बाइक गाय से टकरा गई।