बाह: बाह में अज्ञात कार की टक्कर से सांड की हुई मौत, चालक फरार
बाह कस्बे में शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे आर्यावर्त बैंक के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने सड़क किनारे खड़े सांड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सांड की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर बाह पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाया, जिन्होंने जांच के बाद सांड को मृत घोषि