मोरवा: लोजपा से टिकट न मिलने पर रो पड़े प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, नेताओं पर अनदेखी का आरोप लगाया
मोरवा विधानसभा क्षेत्र से लगातार संघर्ष कर रहे लोजपा नेता अभय कुमार सिंह उस समय फफक फफक कर रो पड़े जब उन्हें एक बार फिर मोरवा विधानसभा क्षेत्र से टिकट से बंचित होना पड़ा। लोजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे टिकट उनका कंफर्म भी माना जा रहा था लेकिन अंतिम समय में पाला बदल गया और लोजपा नेता को निराशा हाथ लगी।