मोरवा: चक सिकंदर पंचायत में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का 3 साल बाद भी नहीं हुआ उद्घाटन, लोगों में आक्रोश
चक सिकंदर पंचायत में 3 साल पहले अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ लेकिन अब तक इसका उद्घाटन नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि इलाज के लिए बाहर का रुख अख्तियार करना पड़ता है ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है।