मोरवा: कन्या विवाह मंडप को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बुलाई मुखिया की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
कन्या विवाह मंडप हर पंचायत में बने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार निराला ने मुखिया के साथ बैठक कर इसको अमली जामा पहनाने के लिए विचार विमर्श किया। बताया जाता है कि हर पंचायत में इसका निर्माण होना है जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।