पिंड्रा: वाराणसी में बैंककर्मियों की हड़ताल, 400 शाखाओं पर लटका ताला, 800 करोड़ का व्यापार प्रभावित
बैंकों के देशव्यापी हड़ताल को लेकर वाराणसी में शुक्रवार को इसका असर देखने को मिला। वाराणसी में करीब 400 शाखों में तालाबंदी रही वहीं कर्मचारी बैंक के गेट पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों के हड़ताल की वजह से जहां आम कार्य प्रभावित रहे, वहीं करीब 800 करोड़ का व्यापार भी प्रभावित हुआ।