गरोठ: रास्ता पूछने पर विवाद, युवक ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया
रास्ता पूछने पर विवाद: गरोठ में युवक ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप मंदसौर जिले के गरोठ क्षेत्र में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर पर बाहरी युवक ने अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए हैं। राजस्थान के झालावाड़ जिले के गुड़ा गांव निवासी लाखन सिंह सिसोदिया को इस संबंध में एसडीपीओ को शिकायत दी। युवक के अनुसार, 8 अप्रैल को वह सुवासरा जा रहे थे।