महरौनी: ग्राम सूरीकलां में नहर फटने से किसानों की लगभग 20 एकड़ में बोई फसल जलमग्न, नहर की सफाई और रखरखाव पर उठ रहे सवाल
ग्राम सूरीकलां में नहर फटने से किसानों की लगभग 20 एकड़ खेतों में बोई हुई फसल में पानी भरने से फसल जल मग्न हो गई उन्हें फसल के नष्ट होने की आशंका है।उन्होंने जिलाधिकारी से नहर की सफाई एवं रखरखाव के नाम पर काम करने वाले अधिकारी द्वारा खर्च किए गए पैसे की जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि नहर की सफाई एवं रखरखाव के नाम पर खाना पूर्ति की गई है।