पिंड्रा: वाराणसी के आयर के रहने वाले युवक पर आपत्तिजनक वीडियो फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
हरहुआ ब्लॉक के चोलापुर थाना क्षेत्र के आया बाजार के एक युवक पर आपत्तिजनक वीडियो फैलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की रिपोर्ट और डिजिटल सबूत के आधार पर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार डिजिटल सबूत की तकनीकी जांच जारी है। इसके साथ इंस्टाग्राम अकाउंट के इस्तेमाल और मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।