आबू रोड: माउंट आबू में निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, 25 में से 15 वार्डों में खिला कमल, भाजपा ने हासिल किया पूर्ण बहुमत
सिरोही जिले के माउंट आबू में जहां नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। 25 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 15 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के खाते में 7 सीटें आई हैं, आरएलपी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है।