उधवा: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत प्रशिक्षण दिया गया
उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत संकुल साधनसेवी एवं संयोजिका को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी,स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना है।