लालगंज: लहुरियादह गांव में डीजल के अवैध कारोबार के आरोप में पुलिस ने बड़का मोड़ के पास से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
ड्रमंडगंज के लहुरिया दह गांव में डीजल का अवैध भंडारण व बिक्री करने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे न्यायालय से जेल भेज दिया। इस संबंध में गुरुवार को पूर्ति निरीक्षक लालगंज ने लाहुरिया दह गांव में अवैध रूप से डीजल का भंडारण व बिक्री करने वाले भैसोंड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।