भटवाड़ी: कुज्जन-तिहार सड़क से मलबा हटाने के कारण गंगोत्री हाईवे पर तीन दिनों तक तय समयानुसार वाहनों की आवाजाही होगी
जिला प्रशासन ने पीएमजीएसवाई को रविवार शाम 4 बजे अनुमति प्रदान कर दी है। कुज्जन- तिहार मोटर मार्ग पर करीब एक सप्ताह पूर्व मलबा आने के कारण बंद हो गया था। इसलिए वहां पर करीब तीन गांव के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी से अधिक बोल्डर आने के कारण पीएजीएसवाई की ओर से प्रशासन से तीन दिन का सहयोग मांगा गया है।