भटवाड़ी: बार्सू गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नाग पंचमी उत्सव
प्रखंड भटवाडी के बार्सू गांव में नाग पंचमी उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, इस अवसर पर नजदीकी ग्राम सभा पाला गांव से भगवान समेश्वर देवता, सर्फनाथ देवता व तिहार गांव से भगवान समेश्वर देवता इस उत्सव में शामिल रहे। नाग पंचमी उत्सव में नाग देवता की पूजा अर्चना के बाद सुदूर बुग्याल से लाए ब्रह्मकमल फूलों से देव पूजन किया गया। साथ ही ग्रामीणों ने रासो नृत्य किया।