भटवाड़ी: भटवाडी विकासखंड के मतगणना स्थल पर जिला निर्वाचन अधिकारी पहुंचे
जिलाधिकारी ने भटवाड़ी विकासखंड पहुंचकर मतगणना हॉल का दौरा किया और विभिन्न टेबलों पर चल रही गणना प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर मतगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और डेटा प्रविष्टि की सटीकता पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिये।