भटवाड़ी: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने डुंडा, चिन्यालीससौड़ व भटवाड़ी के विभिन्न पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम चरण के मतदान से पूर्व जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने रविवार सुबह लेकर शाम 4 बजे तक डुंडा,भटवाड़ी व चिन्यालीसौड़ के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव बूथों पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।