महरौनी: ग्राम पुराधन कुआं निवासी कड़ोरी की दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में हुई मौत
बानपुर के बाजार से खरीददारी करके वापस लौट रहे ग्राम पुरा धनकुंआ निवासी कड़ोरी दूसरी बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था।उसे जिला अस्पताल में भारती करने के बाद हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया था।जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उक्त मामले में उसके शव का बुधवार शाम को पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंपा गया है।