संतकबीरनगर पुलिस लाइन में नवनिर्मित गेस्ट हाउस का उद्घाटन, एडीजी राम कुमार, डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी संदीप कुमार मीना रहे मौजूद
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में गुरुवार को नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस (अतिथि गृह) का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन राम कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती रेंज संजीव त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कर तथा फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नवनिर्मित गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया और इसकी भव्यता एवं सुंदरता की सराहना की। एडीजी राम कुमार ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की इस पहल की प्रशंसा करते हुए डीआईजी संजीव त्यागी एवं एसपी संतकबीरनगर को धन्यवाद दिया।