सपा नेता रोहित पांडे शैलेन्द्र यादव की माताजी के ब्रह्मभोज में पहुंचे, अर्पित की श्रद्धांजलि
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के नेता रोहित पांडे आज समाजवादी पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेन्द्र यादव की पूज्य माताजी के निधन के पश्चात आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में उत्सव मैरिज हॉल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
रोहित पांडे ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से कामना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले। साथ ही उन्होंने शैलेन्द्र यादव एवं उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दुःख की घड़ी में रोहित पांडे ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत माताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।