राजनांदगांव: लालबाग थाना क्षेत्र के पेंड्री में बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए रखे 60 नग लोहे का एंगल व अन्य सामान चोरी, शिकायत दर्ज
राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंड्री में बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए प्रार्थी द्वारा रखे 60 नग लोहे का एंगल,एक लोहे का सब्बल और एक बंडल हरा नेट अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई।जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी ने लालबाग थाना पुलिस में दर्ज कराई है,पुलिस द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।