राजनांदगांव: जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम भंवरमरा के ऑक्सीजोन में सामुदायिक शौचालय निर्माण स्थल और अन्य निर्माण स्थल का लिया जायजा
राजनांदगांव जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह ने राजनांदगांव जिले में कार्यों में गति एवं प्रगति लाने हेतु ग्रामीण क्षेत्र का दौरा व निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसी कड़ी में डोंगरगांव ब्लाक के ग्राम भंवरमरा में ऑक्सीजोन में स्वच्छता बनाए रखने हेतु सामुदायिक शौचालय निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अन्य निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।